Israel Elections 2026: इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने अगले प्रधानमंत्री के रूप में सरकार बनाने का पहला मौका नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइज़ेनकोट को दिया है। 27 अक्टूबर के चुनाव में नेतन्याहू के गठबंधन को 53 और आइज़ेनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिली थीं। आइज़ेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन मिला है। अब उनके पास बहुमत जुटाकर सरकार बनाने के लिए 28 दिन हैं।